Motorola Edge 60 Fusion 5G: मोटरोला कंपनी एक पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जो आए दिन मार्केट में एक से बढ़कर एक पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है। इस समय मोटरोला कंपनी का Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन काफी ज्यादा सेल किया जा रहा है क्योंकि इस फोन पर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन द्वारा काफी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं मोटरोला के इस 5G फोन पर अमेजॉन डिस्काउंट ऑफर के साथ-साथ EMI ऑफर और बैंक ऑफर भी लेकर आया है। इस मोटरोला हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा, 5500mAh की बैटरी और P-OLED Curved डिस्प्ले मिलती है, तो चलिए इसके बारे में हम डिटेल से जानते हैं।
Motorola Edge 60 Fusion 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की पंच होल P-OLED Curved डिस्प्ले दी गई है जो 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन को सपोर्ट करती है।
रैम और स्टोरेज: इस मोटरोला स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा देखने को मिल जाती है।
Also Read:- 12GB RAM, 256GB ROM और 50MP कैमरे वाला Motorola Edge 50 Fusion 5G स्मार्टफोन मिल रहा ₹6875 के डिस्काउंट पर
प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस मोटरोला डिवाइस के कैमरा सेटअप की तो इसमें आपको पीछे वाली साइड बार एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल जाता है।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए मोटरोला के इस दमदार डिवाइस में सामने वाली साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सुपर कैमरा दिया जाता है।
बैटरी: मोटरोला एज 60 फ्यूजन 5G हैंडसेट के अंदर 5500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो 68W टर्बो पावर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस मोटरोला स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इसमें प्रोसेसर के तौर पर आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलता है जो कि एंड्रायड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

Motorola Edge 60 Fusion 5G डिस्काउंट ऑफर्स
अगर आप भारतीय बाजार में मौजूद किसी भी मोबाइल शॉप पर Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम वाले वेरिएंट को खरीदने जाएंगे तो आपको इसकी ओरिजिनल कीमत 25,999 रुपए बताई जाएगी। लेकिन आप इसी मोटरोला डिवाइस को अगर ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन से खरीदते हैं तो आपको यह फोन 17% के डिस्काउंट पर सिर्फ 21,545 रुपए में ही मिल जाएगा। यानी कि इस समय अमेजॉन इस 5G फोन पर पूरे 4,454 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
इतना ही नहीं अगर आप इस मोटरोला डिवाइस को अमेजॉन से खरीदते समय इसका पेमेंट किसी भी बैंक क्रेडिट कार्ड के जारी करते हैं तो आपको 1,500 रुपए तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपका बजट इतना नहीं है कि आप पूरे पैसे एक साथ देकर इस फोन को खरीद सके तो फिर आप इसे मात्र 1,045 रुपए की मंथली EMI किस्त के जरिए भी खरीद कर अपने घर ला सकते हैं।
Also Read:- Flexible AMOLED डिस्पले और 50MP कैमरा वाले OPPO Reno 12 5G स्मार्टफोन को खरीदो ₹18009 के डिस्काउंट पर







